फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग दिवस: नर्सों का बढ़ाया गया उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
नर्सिंग दिवस: नर्सों का बढ़ाया गया उत्साह
विज्ञापन

महराजगंज। शहर के केएमसी डिजिटल हॉस्पिटल में नर्सिंग दिवस मनाकर नर्सों का उत्साह बढ़ाया गया। जिला अस्पताल में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां नर्सों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। नर्सिंग स्टाफ ने केक काटकर नर्सेज के प्रणेता मदर टरेसा को याद किया।
जिला अस्पताल में डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि मरीजों कीसेवा ही प्रथम लक्ष्य है, चाहे मरीज कैसा भी हो। बिना भेदभाव के सबको सेवा देना हमारा कर्तव्य है, कोरोना वार्ड में अधिकांश मरीज कोरोना की जंग जीत कर घर जा रहे हैं, इसके पीछे सिर्फ तन्मयता से किया गया नर्सिंग सेवा है।
विज्ञापन

केएमसी अस्पताल में नर्सिंग अधीक्षक सरिता आर नायर ने कहा कि बेहतर तरीके से कार्य करते हुए मरीजों की सेवा करें। कोरोना वार्ड के नर्स कृष्णा व आयुष्मान ने कहा कि इस संक्रमण काल में जितना मरीजों का मदद किया जाना चाहिए, उतना हम सब कर रहे हैं। उन्होंने आम जनता से गुजारिश की कि किसी की मदद करने में पीछे न रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शमशुल हक ने कहा कि संक्रमण काल में भेदभाव न करें, घबराए नहीं, हिम्मत से ही कोरोना से जंग जीती जा सकती है। अस्पताल के चेयरमैन विनय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि नर्स की सेवा एवं समर्पण को भुलाया नहीं जा सकता है। इस कोरोना काल में भी आमजन के लिए ओपीडी, आईपीडी की सेवा अनवरत सरकारी दर पर प्रारंभ है। इस दौरान रामलखन, जितेंद्र, पीयूष, केपी वर्मा, विकाश, महिमा, पूनम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें