फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बढ़ी तेंदुओं की संख्या

विज्ञापन
वीटीआर में तेंदुआ। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बढ़ी तेंदुओं की संख्या
विज्ञापन

महराजगंज। सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की संख्या बढ़ रही है। इससे वन अधिकारी उत्साहित हैं। अधिकारी तेंदुओं के मूवमेंट को उनकी बढ़ती संख्या से जोड़ कर देख रहे हैं। वर्तमान में तेंदुओं की संख्या 120 हो गई है।
जानकारी के अनुसार वर्ष-2020 में तेंदुआ की संख्या 65 थी। इस साल ट्रैप कैमरे से ली गई तस्वीरों में इनकी संख्या 120 हो गई है। आमतौर पर तेंदुआ इंसानों से दूरी बनाकर रखते हैं, लेकिन भोजन की तलाश में वे रिहायशी इलाके में भी चले जाते हैं। कुछ वर्षों से शिकार पर सख्ती हुई तो इनकी संख्या में इजाफा होने लगा है।
विज्ञापन

वाल्मीकि नगर के रेंजर महेश प्रसाद ने बताया कि तेंदुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। वन के करीब गांवों में तेंदुओं की पसंद वाले जानवर होने के चलते वे वहां पर जाते हैं। वीटीआर में लगे कैमरों में इनकी संख्या में इजाफा हुआ है। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व, चितवन नेशनल पार्क व सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग आपस में जुड़े हैं। तीनो जगह से जंगली जानवरों का आना-जाना लगा रहता है।
विज्ञापन

तेंदुओं का पसंदीदा भोजन बकरी
बीते दो साल में तेंदुओं ने करीब पांच सौ बकरियों का शिकार किया है। यह संख्या पशुपालकों के आवेदन पर आधारित है। कई बार जंगल की ओर जाने वाले पालतू पशुओं का शिकार भी तेंदुए समेत अन्य वन्यजीव कर लेते हैं। सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के शिवपुर यूनिट के रेंजर अनूप कुमार वर्मा ने बताया कि जब मादा तेंदुए के साथ उसके शावक हों, तब वह खतरनाक हो जाती है। शवकों पर खतरा जान इंसानों पर हमला कर सकती हैं। शिवपुर यूनिट में भी तेंदुओं की संख्या में इजाफा होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें