फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अब पंजीकृत श्रमिकों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ

सार

महराजगंज जिले के पंजीकृत श्रमिकों को अब आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य कार्ड दिए जाएंगे। इससे वे सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ्त इलाज का लाभ उठा सकेंगे। इस पहल से श्रमिकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज। जिले के श्रमिकों के लिए अच्छी खबर है। अब श्रम प्रवर्तन विभाग में पंजीकृत सभी श्रमिकों को आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे, जिससे उन्हें मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में कुल दो लाख 48 हजार 754 श्रमिक पंजीकृत हैं। शासन की ओर से इनके लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। अब स्वास्थ्य विभाग की नई व्यवस्था के तहत इन श्रमिकों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जाएगा। इसके लिए जल्द ही कार्ड निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है।
इस योजना के माध्यम से श्रमिक और उनके परिवार गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सूचीबद्ध अस्पतालों में निशुल्क उपचार करा सकेंगे। यह पहल श्रमिकों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए चिकित्सा खर्च अक्सर बोझ बन जाता है। आयुष्मान कार्ड के जरिए श्रमिकों को न केवल बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी, बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें