फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में अब एमबीबीएस डॉक्टर ही करेंगे इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से आयोजित हो रहे मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में अब मरीजों का इलाज एमबीबीएस डॉक्टरों की देखरेख में ही किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एक नगरीय पीएचसी संचालित है। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत हर रविवार को प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त जांच, परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। लेकिन अब तक कई केंद्रों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की अनुपस्थिति और संसाधनों की कमी की शिकायतें सामने आती रही हैं। इन कमियों को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तय किया है कि मेले में एमबीबीएस डॉक्टरों की मौजूदगी अनिवार्य होगी।विभाग के अनुसार, आरोग्य मेले में अब सामान्य बीमारियों जैसे बुखार, खांसी-जुकाम, त्वचा रोग, रक्तचाप, मधुमेह और स्त्री-रोग से संबंधित जांचें नियमित रूप से की जाएंगी। जरूरत पड़ने पर गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज में रेफर किया जाएगा।
आरोग्य मेले के दौरान एमबीबीएस डॉक्टरों की ड्यूटी लगेगी। इसके अलावा पैरामेडिकल स्टाफ, फार्मासिस्ट, लैब तकनीशियन और नर्सिंग स्टाफ की भी उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. श्रीकांत शुक्ला, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें