फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अभी 33 किमी सड़क पर भरिए फर्राटा, बाकी 30 पर बरसात बाद

Mon, 05 Aug 2024 04:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
सिंदुरिया-सेमरहनी मार्ग ।
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 63 किमी सड़क का निर्माण हो रहा है। इसमें 33 किमी की तीन सड़कों का काम पूरा हो चुका है, जिस पर वाहन फर्राटा भर रहे हैं, जबकि 30 किमी की चार सड़कों का काम अभी अधूरा है, जिसके बरसात बाद पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद अभी इन रास्तों पर दुश्वारी झेल रहे ग्रामीणों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


बदल रहे महराजगंज में सड़कों की दशा में सुधार हो रहा है। लोगों का आवागमन सुगम हो गया है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग पीआईयू प्रखंड महराजगंज ने जिले में 7086.26 लाख रुपये की लागत कुल 63.500 किमी की सात सड़कों को बनाने का फैसला किया था। इनमें से लेहड़ा से पुरंदरपुर बैसार तक 9.300 किमी सड़क 1086.37 लाख की लागत से बनी है। इस सड़क से होकर आने जाने में लोगों को समस्या नहीं हो रही है। क्षेत्र की करीब 40 हजार की आबादी को सीधा फायदा मिल रहा है।

इसी तरह से सिंदुरिया से सेमरहनी झनझनपुर बागापार से होकर खालिकगढ़ तक सड़क 13 किमी बनी है। इसपर 1517 लाख रुपये खर्च हुए हैं।

पहले लोगों को सिंदुरिया से बागापार जाने में समस्या होती थी, लेकिन अब बेहतर सड़क पर वाहन फर्राटा भर रहे हैं। हालांकि अभी इस सड़क पर नौ किमी काम पूरा नहीं हुआ है। बरसात के बाद काम शुरू होगा। उधर, खजुरिया से मछली गांव होकर सोहरवलिया खुर्द खास तक 7.200 किमी सड़क 810.77 लाख की लागत से बनेगी। सिसवा से खेसरारी छितौनी घाट तक छह किमी सड़क 680.06 लाख की लागत से बनेगी।
विज्ञापन


एकसड़वा से जंगल गुलरिहा 7.200 किमी सड़क 700.05 लाख लागत से बनेगी। चार सड़कें निर्माणाधीन हैं। इन पर काम बरसात के बाद शुरू होगा। इसके बाद लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें