फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब महराजगंज में लीजिए जंगल सफारी का आनंद

विज्ञापन
जंगल सफारी के उद्घाटन के दौरान सोहगीबारवा वन्यजीव प्रभाग का लोगो लांच करते केंद्रीय वित्त राज्य - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
अब महराजगंज में लीजिए जंगल सफारी का आनंद
विज्ञापन

महराजगंज। पर्यटक अब महराजगंज के सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग में जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे। करीब 34 किलोमीटर के जंगल के सफर में अनेक प्रकार के वन्य जीव और पक्षियों का दीदार किया जा सकता है। इको टूरिज्म कार्यक्रम के तहत मंगलवार को चौक बाजार में औपचारिक रूप से जंगल सफारी का शुभारंभ किया गया है।
दो रूटों पर सफारी के रोमांच का आनंद लेने के लिए पर्यटकों को 3700 रुपये खर्च करने होंगे। फिलहाल, इसकी बुकिंग उत्तर प्रदेश इको टूरिज्म की वेबसाइट (यूपी इको टूरिज्म डॉट इन) पर सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग का विकल्प चुनकर की जा सकती है। जल्द ही काउंटर पर बुकिंग शुरू होगी। सफारी के प्रत्येक ट्रिप से वन विभाग को 300 रुपये का राजस्व प्राप्त होगा।
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से जंगल सफारी के लिए दो रूट तय किए गए हैं। 12 किलोमीटर के पहले रूट की शुरूआत चौक से होगी। कुसमहवा, रामग्राम, सोनाड़ी देवी मंदिर होते हुए वापस चौक पर पर्यटकों को छोड़ा जाएगा। इस रूट पर जंगल सफारी का आनंद लेने के लिए पर्यटकों को 1500 रुपये खर्च करने होंगे।
दूसरा रूट 22 किलोमीटर का होगा, जो चौक से प्रारंभ होकर कुसमहवा, 24 वनटांगिया, ट्रामवे चौराहा, मधवलिया, सिंगरहना होते हुए वापस चौक पहुंचेगा। इस रूट के लिए पर्यटकों को 2200 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी पुष्प कुमार कांधला ने कहा कि जल्द ही टिकट काउंटर पर सफारी की बुकिंग प्रारंभ होगी।
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने किया बुकिंग खिड़की का शुभारंभ
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने मंगलवार को टिकट की बुकिंग के लिए चौक में बनाई गई बुकिंग खिड़की का शुभारंभ किया। इसके बाद कुसमहवा अतिथि गृह पहुंचे। उन्होंने डीएफओ को निर्देशित किया कि सफारी शुरू होने के बाद परिवहन संबंधी गतिविधियों को नियंत्रित करें। वनटांगिया गांव के लोगों की आय को बढ़ाने का भी निर्देश दिया।
24 टांगिया में बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की
चौक बाजार। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने जंगल सफारी के दौरान 24 टांगिया पहुंचकर बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। सभी ने स्थानीय ग्रामीणों की ओर से बनाई गई लस्सी का सेवन किया। केंद्रीय मंत्री ने सदर व पनियरा विधायक के साथ आंगनबाड़ी केंद्र पर पौधरोपण किया और स्थानीय लोगों से सफारी से जुड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि सफारी के शुरू होने से वनटांगिया के जीवन पद्धति को नजदीक से समझने का अवसर मिलेगा तथा वनटांगिया वासी भी अपनी आय को बढ़ा सकेंगे।
पीपीपी मॉडल पर चलेगी सफारी
चौक बाजार। पीपीपी मॉडल पर चलने वाली सफारी का काम देखने वाली संस्था से जुड़े ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आमजन http://www.sohagibarwa.dot.in पर भी बुकिंग कर सकेंगे।
विज्ञापन

जंगल सफारी के रूट पर दिखेंगे ये वन्यजीव
जंगल सफारी के दोनों रूट पर तेंदुआ, हिरण, भालू, जंगली बिल्ली, लोमड़ी, नीलगाय, चीतल, बारहसिंगा, बंदर, लंगूर, नेवला, गिलहरी, सेही आदि का दीदार हो सकेगा। पक्षियों में मोर, बटेर, जंगली मुर्गी, कबूतर, बगुला, चील, गिद्ध, उल्लू, गौरैया, तोता आदि नजर आएंगे। वहीं, सिंगरहना ताल में प्रवासी पक्षी के रूप में लालसर, नीलसर, कामन पोचर्ड, कामन टील, विजिपेन, नारगेनी, सोवलर व पिनटेल आदि पक्षी दिखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें