घायल सिपाही की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत
नौतनवां (महराजगंज)। पुलिस क्षेत्रधिकारी कार्यालय नौतनवां में सीओ तथा पुलिसकर्मियों ने मंगलवार को लखनऊ में मृत सिपाही की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभी ने हेलमेट पहनकर बाइक चलाने की शपथ ली।
जानकारी के मुताबिक निचलौल थाने में तैनात सिपाही संतोष सिंह गत 23 अक्तूबर को बाइक से कहीं जा रहे थे। अचानक कुत्ता आ गया जिससे टकराकर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे गंभीर रूप से वह घायल हो गए थे। पीजीआई लखनऊ में इलाज हो रहा था। मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सीओ नौतनवां अनुज कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही की मौत की सूचना मिलने दो मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर साहब राव, पंकज यादव, अनूप कुमार आदि मौजूद रहे। निचलौल थाने में शोक सभा का आयोजन कर सिपाही को श्रद्धांजलि दी है। इंस्पेक्टर आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि सिपाही के अंतिम संस्कार के लिए शव को उनके पैतृक गांव आजमगढ़ भेजने की व्यवस्था की जा रही है।