फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अनारक्षित टिकटों का अब डिजिटल भुगतान, क्यूआर कोड चस्पा

Mon, 09 Jun 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। आनंदनगर रेलवे आरक्षण केंद्र पर क्यूआर कोड से डिजिटल भुगतान की सुविधा सभी टिकटों पर प्रभावी कर दी गई है। पहले सिर्फ आरक्षित श्रेणी के लिए ही डिजिटल भुगतान की सुविधा प्रभावी थी।
विज्ञापन

काउंटर से टिकट अब नगद धनराशि देकर या डिजिटल माध्यम से भुगतान करके दी जा सकती है। इसके लिए टिकट काउंटर पर विभाग ने क्यूआर कोड चस्पा करा दिया है। रेलवे स्टेशन के अनारक्षित काउंटर पर भी अब टिकट के लिए पेटीएम, भीम एप, फोन पे इत्यादि से भुगतान की सुविधा शुरू हो गई है। इससे यात्रियों को सुविधा होगी।
टिकट लेने के लिए नकद भुगतान की अपेक्षा इसमें कम समय लगता है। रेल कर्मियों को भी डिजिटल भुगतान मिलने से चेंज पैसों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा और टिकट मिलने में आसानी होगी, जितनी देर में एक यात्री को टिकट देकर भुगतान लेते थे, उतनी देर में दो यात्रियों की टिकट आसानी से बन जाएंगे।
विज्ञापन

सफर करने वाले यात्री क्यूआर कोड स्कैन कर अनारक्षित काउंटर पर टिकट ले सकते हैं। बैंकों के डिजिटल एप के जरिए भी लोग टिकट भुगतान की सुविधा ले सकते हैं इसका क्यूआर कोड काउंटर पर चस्पा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें