फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लापरवाही पर 58 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। ब्लॉक में फेस कैप्चर के माध्यम से टेक होम राशन वितरण में लापरवाही बरतने वाली 58 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ विभाग की ओर से सख्ती की गई है। मामले में विभाग की ओर से उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्य में जल्द सुधार लाने की सख्त नसीहत दी गई है।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी अजय कुमार नायक ने बताया कि ब्लॉक में 296 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इसमें 296 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तैनात हैं। इन केंद्रों पर कुल 13,283 लाभार्थी पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि 1 से 15 दिसंबर के बीच फेस कैप्चर के माध्यम से टेक होम राशन गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं और छह महीने से छह साल तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए वितरित किया जाना था। लेकिन अभी तक 58 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने इसमें रुचि नहीं दिखाई है।
इस वजह से इनका कार्य अभी भी शून्य है। इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर जल्द कार्य में सुधार लाने की नसीहत दी गई है। यदि कार्य में सुधार नहीं लाया जाता है तो आगे की विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें