तीन मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस
निचलौल (महराजगंज)। औषधि निरीक्षक शिव कुमार नायक एवं एसडीएम प्रमोद कुमार ने बुधवार को तीन मेडिकल स्टोरों की जांच की। एसडीएम प्रमोद कुमार ने कहा कि तीन मेडिकल एजेंसी के गोदामों की सघन जांच की गई। जहां पर किसी प्रकार की प्रतिबंधित दवा नहीं बरामद हुई। हालांकि इन मेडिकल स्टोरों पर दवाओं की रख रखाव में कमियां देखने को मिली। जिस मामले में तीनों मेडिकल स्टोर संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।