डीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर एकडंगा का किया स्थलीय निरीक्षण
महराजगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराए जा रहे सभी निर्माण कार्यों को मानक व गुणवत्ता के अनुरूप कराया जाए। भवन व परिसर को साफ-सुथरा रखा जाए। इसमें कहीं से भी किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
ये बातें जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर एकडंगा का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कही। उन्होंने कहा कि फर्श, खिड़की व दरवाजे तथा चहारदीवारी को देखा तथा जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि जो भी कमीं है उसे अतिशीघ्र उसे दुरुस्त कराने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि अस्पताल की सुविधा को बेहतर रखा जाए जिससे कि आमजन का विश्वास और मजबूत हो। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव, सहायक अभियंता सिंचाई राजेश गुप्ता, सहायक अभियंता निर्माण खंड गिरिजेश सिंह आदि मौजूद रहे।