फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रधान व सहायक विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी

Fri, 24 Mar 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्य न करने वाले कर्मी कार्यालय से होंगे संबद्ध, होगी चार बार हाजिरी : सीडीओ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों में शिथिलता बरतने पर सिसवा ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी पंचायत व हरपुर पकड़ी के ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया। यह भी कहा गया कि विकास कार्यों में शिथिलता बरतने वाले कर्मियों को मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय से संबद्ध करते हुए उनकी चार बार हाजिरी कराई जाएगी।
ये बातें मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में छह ब्लॉकों के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि सभी सहायक विकास अधिकारी पांच-पांच गांवों को जल्द से जल्द मॉडल घोषित करने का कार्य करें।
विज्ञापन

कहा कि विभागीय कार्यों का भुगतान ग्राम सचिवालय से ही किया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न दिखाई जाए। समूहों के सदस्यों व पंचायत सहायकों के मानदेय का भुगतान समय से किया जाए। सामुदायिक शौचालयों को समय से खोला व बंद किया जाए। कार्य न करने वाले समूहों की जगह दूसरे का चयन किया जाए। आपसी मतभेद में कोई कार्रवाई न की जाए।
उन्होंने पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय व अंत्येष्टि स्थल के कार्यों में तेजी लाने को कहा। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास, एडीपीआरओ नित्यानंद, जिला समन्वयक एके उपाध्याय, संतोष शुक्ला, मनोज कुमार समेत सभी एडीओ पंचायत व सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन


विकास कार्यों में सचिवों की भूमिका अहम
ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराए जाने में सचिवों की भूमिका अहम है। सभी सचिवों को निर्देशित किया गया कि वे पूरी तत्परता से कार्य करते हुए विकास की रफ्तार को बढ़ाने का कार्य करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें