फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सहज जनसेवा केंद्र संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Fri, 24 Mar 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
संचालक पर धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। सहज जनसेवा केंद्र संचालक के ऊपर धोखाधड़ी करके लोगों के रुपये हड़पने का आरोप गांव के तमाम लोगों ने लगाया है। इस पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
फरेंदा थाना क्षेत्र परसाबेनी निवासी विशाल कुमार, इंद्रेश कुमार ने पुलिस को दिए गए पत्र में कहा कि सीएचसी बनकटी अस्पताल के बगल में गांव के ही रमेश सहज जनसेवा केंद्र संचालित करता था।
विज्ञापन

इंद्रेश ने बताया कि नहर का मुआवजा 1.41 लाख आया था, जिसमें से 95,587 रुपये संचालक ने धोखाधड़ी करके बिना अनुमति के निकाल लिया गया। विशाल ने बताया कि नहर का मुआवजा मिला था, जिसमें से 90,000 रुपये बिना सहमति के निकाल लिया था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

जान से मारने की धमकी देने का आरोप
फरेंदा। कस्बे के वार्ड नंबर पांच सुबाषनगर निवासी शिवम जायसवाल ने दो लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस शिकायत के आधार पर कार्रवाई में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें