महराजगंज/नौतनवां। डीएम वीके सिंह ने मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय तहसील समाधान दिवस में अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। डीएम ने गैर हाजिर पांच अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। तीन दिन के अंदर जवाब न देने पर पर कार्रवाई की बात कही है।डीएम ने कहा कि संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं पाये जाने पर एक दिन का वेतन काटा जाएगा। गैरहाजिर अधिकारियों में सहायक निबंधक सहकारी समिति, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी, उप संचालक/बन्दोबस्त अधिकारी शामिल है।
डीएम वीके सिंह ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीएम ने शिकायतों का निस्तारण करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह शिकायतों के निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिससे आमजन में यह विश्वास हो कि प्रशासनिक व्यवस्था उनकी शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है। सीओ सुरेश कुमार रवि ने भी लोगों की शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण का आदेश दिया। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 127 शिकायती मामले दर्ज किए गए। इसमें से मौके पर राजस्व विभाग के 11 शिकायतों का निस्तारण किया गया। संचालन एसडीएम प्रेम प्रकाश अंजोर ने किया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी राधेश्याम, सीएमओ डॉ. क्षमा शंकर पांडेय, जिला परियोजना निदेशक जीपी गौतम, तहसीलदार राजेश कुमार, नायब तहसीलदार रवि कुमार सिंह, बीडीओ नौतनवां, एसडीआई संतोष शुक्ल मौजूद रहे। सदर तहसील में मंगलवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस पर कुल 102 मामले आए। जिसमें से मात्र 13 मामलों का निस्तारण हो सका। 89 फरियादियों को मायूस लौटना पड़ा। सदर एसडीएम ज्ञानेश्वर ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि तहसील समाधान दिवस का आयोजन शासन की शीर्ष प्राथमिकता में से है। मौके पर सीओ सदर मुकेश प्रताप सिंह मौजूद रहे।