नौतनवा। एसडीएम नवीन प्रसाद ने शनिवार की सुबह तहसील सभागार में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्य की बूथवार समीक्षा की। पांच बीएलओ की खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एसडीएम ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई और चेतावनी नोटिस जारी की।
एसडीएम नवीन प्रसाद ने कहा कि एसआईआर कार्य वर्तमान में अतिमहत्वपूर्ण प्राथमिकता सूची में है। इसे दिन-रात मेहनत कर इसे शत-प्रतिशत संपन्न कराने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में बार-बार दिशा निर्देश और मौखिक हिदायत देने के बाद भी कुछ बीएलओ जानबूझकर रुचि नहीं ले रहे हैं। शनिवार को बूथवार एक-एक बीएलओ के कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें तारा देवी रानीपुर, अरुण कुमार तिनकोनिया नर्सरी, उषा पांडेय नौतनवा, अनीता कांधपुर दर्रा एवं केशव प्रसाद मनिकापुर क्षेत्र के बीएलओ की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली है। इन्हें चेतावनी नोटिस जारी की जा रही है। सुधार न होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार मिश्र, एआरओ धर्मेंद्र कुमार, पूर्ति निरीक्षक हर्षवर्धन श्रीवास्तव, सुपरवाइजर रमेश गुप्ता, विक्की साहनी, राहुल शर्मा, कृष्णगोपाल, विनोद पटेल, मंजूर अली आदि लोग मौजूद रहे।