महराजगंज। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. केपी सिंह ने शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय में जिला साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। केंद्र पर अनुपस्थित रहने की रिपोर्ट मिलने पर लक्ष्मीपुर एकडंगा की एएनएम को नोटिस जारी किया है। बैठक में डब्ल्यूएचओ यूनिसेफ, यूएनडीपी, चाई एवं टीएसयू की टीम द्वारा की गई पर्यवेक्षण के बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसमें ई-कवच पर बृजमनगंज व पनियरा की पूर्ण टीकाकरण की फीडिंग कम पाई गई।
परतावल के डेरवा में एएनएम छुट्टी पर थीं। एक दिन वीएचएनडी पर सिसवा में लक्ष्मीपुर एकडंगा सेंटर पर एएनएम अनुपस्थित थीं। घुघली और पनियरा ब्लाॅक में पिछले सप्ताह साप्ताहिक ब्लॉक समीक्षा बैठक नहीं की गई। दोनों ब्लाकों में ड्यू लिस्ट नहीं मिली। इस संबंध में अधिकारी से नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया। फरेंदा के महादेवा दुबे, बुधइया में ड्यू लिस्ट नहीं मिली। जिस पर कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिए गए। डाॅ. केपी सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को मिले। इस मौके पर धीरज त्रिपाठी, आशुतोष मिश्रा, राहुल सिंह, नागेंद्र पांडेय, डीसीपीएम संदीप त्रिपाठी, मुन्ना कुमार, श्रवण कुमार मौजूद रहे। संवाद