फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की बैठक में न पहुंचने पर 37 को नोटिस

Tue, 05 Feb 2019 12:54 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा की बैठक में न पहुंचने पर 37 को नोटिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की तैयारी के सिलसिले में केंद्र व्यवस्थापकों और जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इस बैठक में न पहुंचने पर जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात तीन अधिकारियों को चेतावनी पत्र जारी किया, वहीं 37 केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब    किया है।
विज्ञापन


बैठक के दौरान जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने केंद्रों व्यवस्थापकों को आगाह किया कि किसी केंद्र पर नकल की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि शासन की मंशा बोर्ड परीक्षा नकल विहीन संपन्न कराने की है। ऐसे में सभी केंद्र व्यवस्थापक नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए तैयारी पूरी कर लें। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को अपने विद्यालयों के बोर्ड पर तथा वाल पेंटिंग कराकर नकल विहीन परीक्षा कराने का संदेश प्रसारित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कहा कि अपने अपने सेक्टरों के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर कमियाें को दूर करा लें। ताकि नकल विहीन परीक्षा संपन्न हो सके। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को आगाह किया कि अगर किसी केंद्र पर नकल हुई तो संबंधित के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा। उधर, बोर्ड परीक्षा संबंधी बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किए गए तीन अधिकारियों और 37 केंद्र व्यवस्थापकों के प्रति नाराजगी जताई है। उन्होंने अनुपस्थित रहे मजिस्ट्रेटों को चेतावनी देने के साथ ही संबंधित केंद्रों प्रभारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए तैनात 17 सेक्टर मजिस्ट्रेटों में से गैरहाजिर रहे तीन अधिकारियों जिला गन्ना अधिकारी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी व उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र को चेतावनी पत्र जारी किया है। इनके अलावा बैठक में अनुपस्थित रहे 37 केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। बैठक में सीडीओ राम सिंहासन प्रेम, सीएमओ डॉक्टर क्षमा शंकर पांडेय, सभी एसडीएम, तहसीलदार, जिला स्तरीय अधिकारी एवं अधिकांश केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें