फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुकान बंद कर फरार 35 संचालकों को नोटिस जारी

Tue, 05 Dec 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला कृषि रक्षा विभाग ने छापा डालने के दौरान दुकान बंदकर फरार हुए 35 दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह में संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से गठित पांच टीमों ने शनिवार को कीटनाशक की दुकानों जांच की थी। जिला कृषि रक्षा विभाग ने एकत्रित आठ नमूनों को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है, वहीं दुकान बंदकर फरार हुए 35 दुकान संचालकों को नोटिस जारी किया है। जिन 35 दुकानों को नोटिस जारी की गई है उसमें बीज के पांच दुकान बरगदवां के, चार नौतनवां के हैं। इसके अतिरिक्त 26 दुकानों में अड्डा बाजार, सेवतरी, हरदीडाली, जिगिनहां, हनुमानगढि़या, नौडिहवा, देवपुर, मरजादपुर, चकदह, चड़नलहां, जमुहानी, सिरसिया, रेहरा, महदेवा, सोनपिपरी, सोनौली, कजरी, तरैनी, परसा अड्डा, बहोरपुर आदि जगहों के एक-एक दुकान हैं। कृषि रक्षा विभाग ने सभी को नोटिस भेजते हुए एक सप्ताह में जवाब मांगा है।
छापा डालने के दौरान दुकान बंद कर फरार हुए 35 दुकान संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। एक सप्ताह में संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हिमांचल सोनकर, जिला कृषि रक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें