फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ससुराल जा रहे युवक का गड्ढे में मिला शव

Tue, 05 Dec 2023 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। ससुराल जा रहे युवक का नौवाबारी भरवलियां गांव के पास ठूठीबारी निचलौल मार्ग पर सोमवार सुबह गड्ढे में शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के नौवाबारी भरवलियां गांव के बीच ठूठीबारी निचलौल मार्ग पर राहगीरों ने गड्ढे में एक युवक का शव देखा। किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव व बाइक को गड्ढे से निकालकर जांच की। युवक के पास मिले आधार कार्ड व मोबाइल से उसकी पहचान बरगदवां थाना क्षेत्र के ग्राम मंगलापुर टोला मोहनापुर निवासी रोहित 26 के रूप में हुई। पिता अमरजीत भारती ने बताया कि रोहित परिवार में सबसे छोटा था। रविवार की रात रोहित अपनी पत्नी के बुलाने पर करीब नौ बजे ससुराल निचलौल थाना क्षेत्र के परागपुर के लिए निकला था। रोहित की शादी छह माह पहले निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम परागपुर निवासी रघुबर उर्फ मटेलू भारती की पुत्री साधना से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद पत्नी को मायके छोड़ रोहित चेन्नई में शटरिंग का काम करने के लिए चला गया। नवंबर रोहित गांव आया था। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी कंचन राय ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें