फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चावल ही नहीं, जुबान पर चढ़ा लट्ठा व पास्ता का भी स्वाद

Tue, 14 Oct 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। उद्योग विभाग का ट्रेड शो और स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल उत्पादक उद्यमी नई पहचान बनाने में सफल हो रहे हैं। नौ दिवसीय ट्रेड शो जिसे नोएडा ट्रेड शो की तर्ज पर लगाया गया वह स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग युनिटों को प्रसिद्धि व पहचान दे रहे।
विज्ञापन

इसमें कुछ ऐसे भी हैं जिनकी चर्चा जनपद के हर उद्यमी कर रहे। इनके उत्पाद चाहे खाद्य हों अथवा उपयोग सामग्री अपनी पहचान वह महज चार दिन में ही बनाने में सफल रहे। इसमें तराई बुद्धा प्रोड्यूसिंग, हरियाणा ट्रैक, ग्रेडवुड का नाम शामिल है जिनकी अबतक सर्वाधिक बिक्री का रिकॉर्ड बनाया है।
तराई बुद्धा नाम से किसान प्रोड्यूसिंग कंपनी की सीमा गुप्ता ने बताया कि उनकी कंपनी फरेंदा में संचालित है जो सिर्फ काला नमक चावल की उन्नति प्रजाति उगाने के प्रति न सिर्फ किसानों को प्रेरित कर रही, बल्कि किसानों की भूमि लीज पर लेकर जैविक काला नमक धान की उन्नत किस्म उगा रही। उनके यहां का चावल महज तीन वर्ष से महराजगंज में अपनी खुशबू बिखेर रहा। इस वर्ष चावल से निर्मित लट्ठा (चीनी व गुड़ से तैयार एक तरह की ग्रामीण हिस्से में बिकने वाली मिठाई) नमकीन और पास्ता भी उतारा जिसकी आज न सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर बल्की पड़ोसी देश नेपाल तक लोकप्रिय हो रहा।
विज्ञापन

बताया कि इन तीनों उत्पाद की स्थिति यह है कि एक बार स्वाद लेने वाले इनके दीवाने हो जाते हैं। आने वाले दिनों में उनकी योजना काला नमक चावल से बिस्किट और बेकरी उत्पाद तैयार करना है। चार दिन ट्रेड शो के बीत चुके हैं और सिर्फ यही तीनों उत्पाद 2 लाख रुपये मूल्य तक बिक चुके हैं। यहां के लोग काला नमक से तैयार पास्ता खूब खरीद रहे। इसके अलावा एक लाख रुपये तक चावल बिके हैं। ओडीओपी स्टाल तो ट्रेड शो में कई लगे हैं, लेकिन सर्वाधिक फर्नीचर का आर्डर ग्रेट वुड फर्नीचर को मिला है। प्रोपराइटर विनय ने बताया कि उन्होंने नोएडा ट्रेड शो में भी स्टाल लगाकर सर्वाधिक फर्नीचर आर्डर प्राप्त किया था। यहां का ट्रेड शो भी प्रसिद्धि दे रहा। आसपास के जनपदों के अलावा नेपाल और बिहार के लोगों के आर्डर मिले हैं। अबतक 26 लाख रुपये के फर्नीचर उनके स्टाल से लोगों ने कराया है।
सभी तक नवंबर में फर्नीचर उपलब्ध कराया जाएगा। बताया कि चूंकि फर्नीचर जिले का ओडीओपी है इसलिए तमाम कारोबारी इसमें हाथ आजमा रहे। सबके बीच ग्रेट वुड को अधिक आर्डर मिलने के पीछे उन्होंने फर्नीचर की कलात्मकता व लकड़ी की क्वालिटी का होना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें