निचलौल। स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने का प्रयास बेहद सफल साबित हो रहा है। लिहाजा संभव है, कि बहुत जल्द निचलौल ब्लॉक फाइलेरिया मुक्त की सूची में शामिल हो जाएगा। गौरतलब है, कि फाइलेरिया के संभावित मरीजों की खोज के लिये बीते 16 से 24 मार्च तक जिले में संचालित नाइट ब्लड सर्वे अभियान के क्रम में फाइलेरिया के एक भी मरीज नहीं मिले है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अंग्रेस सिंह ने बताया की सर्वे अभियान के दौरान मैरी से 150 गडौरा से 150 और निचलौल शहर के घोड़हवा वार्ड से 150 तथा जिगनहवा वार्ड से 151 सहित कुल 601 सैंपल लिया गया था। जिसकी जांच में कोई फाइलेरिया के मरीज भी नहीं मिले। इन्होंने आगे कहा की संचालित अभियान की सफलता के बाद ही फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में ब्लॉक प्री ट्रांसमिशन फेज में पहुंच चुका है। यही कारण है की नाइट ब्लड सर्वे अभियान में फाइलेरिया के एक भी संभावित मरीज नहीं मिले, जो स्वास्थ्य विभाग के लिये एक बड़ी कामयाबी है।