महराजगंज। शहर के एक मैरिज हॉल में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति की संयुक्त बैठक हुई। जिला संयोजक विंध्यवासिनी सिंह ने बताया कि इस वर्ष भी निशुल्क बाल योग एवं संस्कार शिविर का आयोजन किया जाएगा। शंकर वाटिका में 11 से 21 जून तक निशुल्क बाल योग एवं संस्कार शिविर का आयोजन होगा।
नगर प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि निशुल्क बाल योग एवं संस्कार शिविर में भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चों को भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति के द्वारा निशुल्क पंजीयन कराया जाएगा। पतंजलि योग समिति के संरक्षक कृष्ण मुरारी सिंह ने बताया कि जो भी बच्चे बच्चियां प्रतिदिन योग शिविर में भाग लेंगे उनको पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कक्षाएं सुबह 5:30 से 6:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। योग शिक्षक संत कुमार वर्मा, गणेश कुमार श्रीवास्तव, मनोज मल्लाह, उपेंद्र जायसवाल, प्रताप नारायण पांडेय, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, संत कुमार वर्मा, विमल कुमार निगम, राममिलन चौरसिया, दीप नारायण मौजूद रहे। संवाद