फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नाक-कान व त्वचा के मरीज बढ़े

Wed, 25 Jun 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मौसम में बदलाव के कारण सबसे अधिक संक्रमण का खतरा बच्चों में बढ़ा है। अस्पतालों में नाक-कान, त्वचा, उल्टी-दस्त और बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। अस्पताल में मरीजों को भर्ती कर इलाज भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल में 645 मरीज इलाज कराने पहुंचे। डॉक्टरों ने मौसम परिवर्तन के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी। जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह आठ बजे से दोपहर तक लंबी लाइन लग रही है। वहीं ओपीडी में भीड़ की वजह से कुछ देर के लिए मरीजों को इंतजार करना पड़ा।
सबसे ज्यादा भीड़ ईएनटी, नेत्र रोग, बाल रोग विभागों में रही। इन विभागों में सामान्य दिनों की अपेक्षा डेढ़ गुने मरीज पहुंच रहे हैं। अस्पताल की नाक, कान, गला की ओपीडी में डॉ. अनिरूद्ध कुमार ने मौसम में बदलाव की वजह से बीते चार दिनों से रोगियों की संख्या बढ़ी है। जहां रोजाना औसतन 20 मरीज आ रहे थे। वहीं बीते कुछ दिनों से 50 से 60 मरीज दिखाने आ रहे हैं। इसमें कान बहने वाले मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही है।
विज्ञापन

शहर के शास्त्रीनगर की मालती देवी ने बताया कि बीते दो दिनों से कान में तेज दर्द उठने के साथ ही बहने की समस्या है। वहीं मोहनापुर की जहिरून निशा ने बताया कि उनकी नाक से खून बहने लगता है। डॉक्टर ने बताया कि नाक में अंगुली डालने व नाखून लगने से ऐसी समस्या हो जाती है। धूप से आने के बाद तुरंत ठंडा पानी न पीने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें