फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उप चुनाव के लिए नामांकन दाखिल

Mon, 15 Feb 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ग्राम प्रधानों के तीन और ग्राम पंचायत सदस्यों के 787 पदों के लिए रविवार को नामांकन दाखिल किए गए। जांच और वापसी1 5 फरवरी को होगी।
विज्ञापन


घुघली प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत सदस्यों के 49 पर्चे भरे गए। जोगिया में एक पद अनुसूचित जन जाति के लिए आरक्षित होने के पर पर्चे नहीं भरे गए। निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार एक प्रधान व 45 ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों के लिए 43 पर्चे दाखिल हुए। करदह में प्रधान पद के लिए एक पर्चा दाखिल किया।

पंचायत सदस्य को बकुलडीहां, बढेपुरवा, बंदी विशुनपुरा, करवतही उर्फ कटका, सुकरहर, चन्दा, दुर्गवलिया से एक एक हरगावां, मैरीकरमहियां, अमडी से दो दो, रामचन्द्रही, भरवलिया, कटहरी खुर्द, पिपरीयां से तीन-तीन, कटहरी कला से छह व करदह से नौ पर्चे दाखिल किए गए। बरवा कृपाल व पिपराकाजी के रिक्त एक एक पदों पर कोई नामांकन दाखिल नहीं हुए।
विज्ञापन


सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार करमही से प्रधान पद के लिए एक, वार्ड 26 पिपरा बाजार से क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए दो व होरलापुर, परसिया, पड़री ऊर्फ मीरगंज, विशुनपुर भड़ेहर, बरवां  द्वारिका, फटकदौना, अहिरौली,रामपुर कला, बसडील्ला, परसा गिदही, गौरा व शेषपुर से 62 ने पर्चे दाखिल किए। एआरओ एडीओ एजी हरिशंकर दुबे ने बताया कि 21 को वोट पड़ेंगे।
विज्ञापन


फरेंदा प्रतिनिधि के मुताबिक 109 लोगों ने नामांकन किया। लेकिन ग्राम पंचायत मुड़िला के लिए इस बार भी प्रधान पद के लिए किसी ने नामांकन नहीं किया। एडीओ पंचायत राम आसरे ने बताया कि फरेंदा के 31 ग्राम पंचायतों के 105 पद  रिक्त थे। 109 ने नामांकन  किया। मुड़िला अनुसूचित जन जाति के लिए आरक्षित है। उम्मीदवार न होने से सीट रिक्त मानी जाएगी। शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें