फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिले में होने वाले निपुण टेस्ट पर नजर रखेंगे नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के 1695 परिषदीय विद्यालय व 13 कस्तूरबा विद्यालयों में 13 व 14 सितंबर को होने वाले निपुण टेस्ट के लिए न्याय पंचायतवार नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। तैनात अधिकारी अपने तैनाती वाले विद्यालयों में पहुंचकर परीक्षा की शुचिता का आकलन करेंगे व अपनी रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

इस बार निपुण टेस्ट के लिए जो कार्यक्रम निर्धारित है उसके मुताबिक 13 सितंबर को कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों का टेस्ट होगा, वहीं 14 सितंबर को कक्षा चार से आठ तक के विद्यार्थियों के टेस्ट की भी निगरानी की जाएगी। परीक्षा को बेहतर ढंग से कराने के लिए एक विद्यालय के शिक्षक को दूसरे विद्यालय में पर्यवेक्षक बनाकर भेजा जा रहा है। यही नहीं परीक्षा की शुचिता पर नजर रखने के लिए न्याय पंचायतवार ब्लॉक से लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
-
जिले भर के 1708 विद्यालयों में चलने वाले निपुण टेस्ट को शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराना पहली प्राथमिकता है। सभी विद्यालयों पर नोडल अधिकारी भी तैनात हैं। ऐसे में सभी शिक्षक समय से उपस्थित रहकर टेस्ट को सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-श्रवण कुमार गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें