फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिले में बनेंगे आठ संकुल स्तरीय संघ, 2400 सदस्य होंगे लाभान्वित

Tue, 12 Sep 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के आठ ब्लॉकों में समूहों के एक-एक संकुल स्तरीय संघ का गठन होगा। इसके लिए चंदौली से दो टीमें जिले में आ चुकी हैं। टीम के सदस्यों की ओर से समूह से जुड़े लोगों को कार्य के तौर-तरीके व व्यवसाय को बढ़ाने के बारे में जागरूक किया जाएगा, जिससे वे संघ के रूप में मजबूती से कार्य करते हुए स्वयं व समूह को आर्थिक रूप से सशक्त बना सकें।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बृजमनगंज, लक्ष्मीपुर, नौतनवां, निचलौल, मिठौरा, सिसवा, घुघली व धानी ब्लॉक में समूहों का एक-एक संकुल स्तरीय संघ गठित किया जाना है। संघ गठित होगा तो वह समूहों से जुड़े सदस्यों को उन्नतिपरक प्रशिक्षण से जोड़ने की पहल करेगा। वहीं आर्थिक रूप से समूहों को मजबूत बनाने की दिशा में भी कार्य करेगा। एक संघ के गठन में दस दिन लगेगा। ऐसे में दो टीमों की ओर से 40 दिन में चार-चार संकुल स्तरीय संघ के गठन का कार्य पूरा कराया जाएगा।

प्रत्येक संघ में समूहों के 300 सदस्यों को किया जाएगा शामिल
प्रत्येक संघ में ब्लॉक क्षेत्र के समूहों के कुल 300 सदस्यों को शामिल किया जाएगा। आठ समूहों के कुल 2400 सदस्यों को संघ से जोड़ने की दिशा में सार्थक पहल की जाएगी।
विज्ञापन


कई समूहों को मिलाकर संकुल स्तरीय संघ बनाने के उद्देश्य से पहल की जा रही है। चंदौली से आई टीमों को संघ गठित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मानकों के तहत संघ को गठित कराने व समूह के विकास के लिए कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

-आरडी चौधरी, उपायुक्त स्वत: रोजगार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें