फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खाद की कालाबाजारी पर अंकुश के लिए नोडल अधिकारी नामित

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला स्तरीय अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी, ब्लॉक स्तर पर नजर रखेंगे सहायक विकास अधिकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के सभी 12 ब्लॉकों में धान की बुआई अंतिम दौर में है। बारिश के होने के बाद किसानों को यूरिया की आवश्यकता को देखते हुए तैयारी की जा रही है। ऐसे में यूरिया की कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए नोडल के रूप में ब्लॉकवार जिला स्तरीय अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं। साथ ही ब्लॉक स्तर पर सहायक विकास अधिकारी कृषि व सहकारिता को स्थानीय स्तर पर किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना अपने ब्लॉक के नामित नोडल अधिकारी को देने का निर्देश दिया गया है।
सदर व मिठौरा ब्लॉक के लिए जिला कृषि अधिकारी, परतावल व पनियरा ब्लॉक के लिए उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, घुघली ब्लॉक के लिए उप कृषि निदेशक व सिसवा ब्लॉक के लिए भूमि संरक्षण अधिकारी को तैनात किया गया है। निचलौल ब्लॉक में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी निचलौल, फरेंदा के लिए अपर जिला कृषि अधिकारी, धानी ब्लॉक के लिए जिला कृषि रक्षा अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। बृजमनगंज ब्लॉक के लिए सहायक निदेशक मत्स्य, लक्ष्मीपुर ब्लॉक के लिए सहायक निबंधक सहकारिता व नौतनवां ब्लॉक के लिए उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी नौतनवां को नोडल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम भी जांच कर करेंगे कार्रवाई
जिला प्रशासन की ओर से सभी उप जिलाधिकारियों को भी यह निर्देशित किया गया है कि वे भी अपने तहसील क्षेत्र में खुदरा उर्वरक विक्रय केंद्र व निजी उर्वरक विक्रेता के वितरण के तौर-तरीकों की जांच करें। अनियमितता की शिकायत मिलने पर जांच करते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई भी करें।
-
खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है। ब्लॉकवार नोडल अधिकारियों को तैनात करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें