- शासन स्तर से 13 से 15 जुलाई के बीच गोरखपुर-बस्ती मंडल में प्रस्तावित है नोडल अधिकारी का दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। गोआश्रय स्थलों की स्थिति को देखने के लिए शासन स्तर से नामित नोडल अधिकारी व दुग्ध आयुक्त शशिभूषण लाल सुशील 13 से 15 जुलाई के बीच गोरखपुर व बस्ती मंडल के भ्रमण पर आएंगे। वे जिलों में पहुंचकर पशुओं के लिए की गई व्यवस्था को भी देखेंगे।
शासन ने 18 मंडलों के जिलों में संचालित होने वाले गो आश्रय स्थलों की व्यवस्था को जांचने के लिए नामित नोडल अधिकारियों को दो-दो मंडल की जिम्मेदारी दी है। निर्धारित अवधि में वे जिलों में पहुंचकर गो आश्रय स्थल की व्यवस्था को देखेंगे तथा कमियों को जांचते हुए अपनी रिपोर्ट तीन प्रारुप में तैयार करते हुए शासन को सौंपेंगे। माना जा रहा है कि खामियों में सुधार व समस्याओं के त्वरित निदान के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीके सिंह ने बताया कि नोडल अधिकारी के भ्रमण की सूचना मिली है।