फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पशु जन्म नियंत्रण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


परतावल। विकास खंड परतावल के एडीओ पंचायत देवेंद्र कुमार पटेल को पशु जन्म नियंत्रण से संबंधित कार्यों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे शासन के निर्देशों के अनुरूप स्थानीय पशु जन्म नियंत्रण निगरानी समिति के कार्यों का समन्वय, निगरानी एवं अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। खंड विकास अधिकारी के आदेश के अनुसार शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में यह नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन




खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार यादव ने बताया कि नोडल अधिकारी की तैनाती से आवारा एवं स्थानीय पशुओं की संख्या के नियंत्रण, नियमावली के प्रभावी क्रियान्वयन और शिकायतों के त्वरित निस्तारण में मदद मिलेगी। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, ताकि आमजन अपनी समस्याएं दर्ज करा सकें। उन्होंने अपील की है कि आवारा पशुओं से संबंधित शिकायत 6307840905 पर करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें