कोई पॉजिटिव नहीं मिला, दो लोग स्वस्थ
महराजगंज। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने की गति कम हो गई है। बृहस्पतिवार को कोई पॉजिटिव नहीं मिला है। वहीं, दो लोगों ने कोरोना से जंग जीत लिया। अब तक जिले में 12351 केस हो चुका है जिसमें सक्रिय केस 7 हैं। मरने वालों की संख्या 135 हैं। वहीं, कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या बढ़कर 12,208 हो चुकी है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि होमआइसोलेशन में तीन लोग हैं। 1526 सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। कोरोना से बचाव के प्रति सभी को सजग रहने की जरूरत है। सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ ही हर हाल में मास्क का प्रयोग करें।