फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अस्पताल में विटामिन-बी की दवा नहीं, महंगे दाम पर खरीद रहे मरीज

Sun, 07 May 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। गर्भवती महिलाओं को विटामिन में किसी प्रकार की कमी न हो इसके लिए शासन की प्राथमिकता है। हर माह की नौ तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच की जाती है। जांच के समय मिलने वाली कमियों के सुधार के लिए आयरन, कैल्शियम सहित अन्य दवा दी जाती है। महिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाली गर्भवती महिलाओं को विटामिन की गोली नहीं मिल पा रही है।
महिला अस्पताल में इलाज कराने आई एक महिला को डॉक्टर ने कुछ दवाएं लिखी। पर्ची पर विटामिन की गोली लिखी गई थी। दवा काउंटर पर मरीज के साथ आई सीमा दवा लेने पहुंची तो जानकारी हुई कि विटामिन की दवा यहां उपलब्ध नहीं है। सीमा ने कहा कि यह बाहर से खरीदना पडेगा। अगर यही मिल जाता तो पैसा नहीं खर्च होता। इनके बाई कई महिलाओं को विटामिन की दवा नहीं मिली। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि सभी दवाओं की उपलब्धता है। अगर स्टाक में नहीं है तो जल्द मंगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


ओपीडी में लगा आरओ खराब
महराजगंज। महिला अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं को पेय जल के लिए परेशानी हो रही है। क्योंकि, ओपीडी में लगा आरओ लंबे समय से खराब है। अधिकारी इसे ठीक कराने का लेकर गंभीर नहीं हैं। शुक्रवार को ओपीडी में मरीज को दिखाने आए रमेश को प्यास लगी तो वह आरओ के पास पानी पीने पहुंचे, लेकिन पानी मिला। । उन्होंने कहा कि पानी लेने बाहर जाना पडा। संवाद
...
आयुष अनुभाग में खांसी और पेट दर्द की दवा नहीं मरीज परेशान
महराजगंज। जिला अस्पताल के आयुष अनुभाग में जरूरी दवाएं नहीं हैं। इस समय खासी और पेटदर्द की दवा नहीं है, लेकिन अधिकारी इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। प्रत्येक दिन से 20 से 35 लोग पूछकर वापस चले जाते हैं।
जिला अस्पताल में अपनी मां का दवा कराने निचलौल क्षेत्र से आए राम मनोहर ने कहा कि मां की उम्र अधिक हो गई है। इन्हें खासी आ रही है। आयुष अनुभाग में गए तो यहां खासी की दवा नहीं मिली। इसके बाद अस्पताल के दवा काउंटर पर गए तो यहां भी खासी की दवा नहीं बाहर से खरीदना पडेगा। चेहरी के रहने वाले गोविंद मणि ने कहा कि पेट दर्द हो रहा है। आयुष विभाग में दवा के लिए पहुंचा, लेकिन यहां दवा नहीं मिल पाई। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक दवाओं पर भरोसा है। अस्पताल में दवा न मिलने से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीना वर्मा ने कहा कि सभी आयुष अस्पतालों में दवा भरपूर है। अगर जिला अस्पताल में कम है तो तत्काल व्यवस्था करा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें