फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो करोड़ टैक्स बकाया जमा करने में रुचि नहीं

Sun, 09 Mar 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मौजूदा वित्तीय सत्र की समाप्ति और नए वित्तीय सत्र के शुरू होने में कुछ दिन ही शेष हैं, लेकिन अभी भी परिवहन विभाग करीब 2 करोड़ रुपये का काॅमर्शियल वाहनों का बकाया टैक्स नहीं जमा करा सका। विभाग की लाख कोशिश के बाद भी टैक्स से आय वृद्धि का ग्राफ आगे नहीं खिसक रहा।
विज्ञापन

फरवरी 2024 में महराजगंज परिवहन विभाग के जिम्मे 1800 काॅमर्शियल वाहनों का सात करोड़ रुपये का टैक्स बकाया था। पूरे एक वर्ष की समय सीमा बीत गई, लेकिन फरवरी 2025 तक सिर्फ 999 वाहनों से 5 करोड़ रुपये का बकाया ही जमा हो सका और 801 बकाएदार अभी भी शेष बचे हैं।
विज्ञापन

जबकि नवंबर 2024 से 5 फरवरी 2025 तक विभाग ने टैक्स भुगतान के लिए ओटीएस भी लागू किया बावजूद सिर्फ 160 ने लाभ लेकर 34 लाख रुपये का भुगतान ही जमा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें