फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। सिंदुरिया क्षेत्र में सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत के मामले में तहरीर देने के बावजूद अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। मृतक की पत्नी ने दो नवंबर को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

मामला सोशल मीडिया पर उठने के बाद पुलिस अधीक्षक ने भी संज्ञान लेते हुए संबंधित थाने को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
जानकारी के अनुसार, 30 अक्तूबर की रात करीब 8:10 बजे मिठौरा निवासी अमरनाथ साइकिल से भागाटार से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान निचलौल की ओर से महराजगंज जा रही एक कार ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में अमरनाथ की मौके पर ही मौत हो गई थी।
इस मामले में मृतक की पत्नी पूनम देवी ने दो नवंबर को सिंदुरिया थाने में प्रार्थना पत्र देकर संबंधित कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की थी। इसके बावजूद अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी अनूप तिवारी ने बताया कि व्यस्तता के कारण प्राथमिकी दर्ज करने में कुछ विलंब हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें