फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं

Sat, 03 Jun 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रामग्राम में पर्यटन व विपश्यना केंद्र के साथ ही चौक में ग्रामीण स्टेडियम के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में शिथिलता व देरी स्वीकार नही होगी। कार्यों को तत्परता व मानक के साथ पूरा कराया जाए।
विज्ञापन

ये निर्देश जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को चौक व रामग्राम में कार्यों का निरीक्षण करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि दोनों परियोजनाएं शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल हैं। पर्यटन व खेलों को बढ़ावा देने के लिए ये परियोजनाएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। रामग्राम पर्यटन व विपश्यना केंद्र पर अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के बड़ी संख्या में आने की संभावना को देखते हुए इसका निर्माण तेजी से करें।
डीएम ने पर्यटन केंद्र का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल व ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के अधिकारियों को कार्यों को बेहतर ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मानक विहीन काम नहीं होना चाहिए। जांच में गड़बड़ी पकड़ी गई तो संबंधित पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें