स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शासन की ओर से नामित चिकित्सकों की टीम (दिशा) ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में पहुंचकर विभिन्न केंद्रों को देखा तथा व्यवस्था पर संतोष जताया।
देवरिया, कुशीनगर व महराजगंज जिले के लिए नामित दिशा टीम के सदस्य उपेंद्र तिवारी, अफजल खान व किरन ने सर्वप्रथम एचआईवी पीड़ित मरीजों के लिए बने एआरटी सेंटर पर पहुंचकर स्थिति देखी। सेंटर के प्रभारी डॉ. एवी त्रिपाठी ने टीम को वर्तमान में मरीजों की संख्या व उनके इलाज के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।
अभिलेखों को देखने के बाद टीम के सदस्यों ने इस व्यवस्था को नियमित रूप से बनाए रखने व पीड़ितों को अच्छी चिकित्सा सुविधा देने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम के सदस्य जिला क्षय रोग केंद्र में पहुंचे एवं वहां पर भी मरीजों के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। टीम के सदस्यों ने काउंसिलिंग व दवा के वितरण को लेकरआवश्यक दिशानिर्देश दिए।