फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म मामला : कॉल डिटेल की जांच में उलझी पुलिस, नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म मामला : कॉल डिटेल की जांच में उलझी पुलिस, नहीं मिला सुराग
विज्ञापन

महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले की तहकीकात में पुलिस की गंभीरता नहीं दिख रही है। घटना हुए 11 दिन हो चुके हैं, लेकिन एक भी आरोपित शख्स पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। पीड़िता के घर के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंलागने में जुटी पुलिस उलझ गई है। उसे कुछ खास सुराग नहीं मिल पा रहा है, जिससे कार्रवाई कुछ आगे बढ़ सके।
पुलिस ने जांच इतना उलझा दिया है कि उसी में वक्त गुजर जा रहा है। बीते दिन पूछताछ के बुलाए गए युवकों को पुलिस ने घर भेज दिया है। उनसे कुछ खास जानकारी नहीं मिल सकी। शनिवार को पुलिस पीड़िता के गांव फिर पहुंची। लोगों से नए सिरे से पूछताछ शुरू की गई। गांव के लोग भी इस मसले पर ज्यादा कुछ नहीं बता सके। करीब दो तीन घंटे गांव में भ्रमण की पूछताछ के बाद लौटी पुलिस फिर काल डिटेल में आकर अटक गई।
विज्ञापन

फोन काल के बारे में अधिक से अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। उससे कुछ अहम सुराग मिल सके। गांव के लोग इस घटना को लेकर किसी से कुछ कहने से परहेज कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर पुलिस की ओर से केवल वक्त गुजारा जा रहा है। पुलिस को लग रहा है कि वक्त के साथ ही घटना को लोग भूल जाएंगे। अभी स्लाइड रिपोर्ट भी नहीं मिली है। हर रोज पूछताछ हो रही है। पुलिस को कोई सटीक जानकारी आखिर क्यों नहीं मिल पा रही है, यह सवाल लोगों की जेहन में चुभ रहा है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष श्यामदेउरवां विजय राज सिंह ने बताया कि युवकों से गहन पूछताछ हुई, लेकिन घटना के बारे में कुछ सुराग नहीं मिल सका। बेहद बारीकी से जांच की जा रही है। वक्त लग रहा है, लेकिन घटना की सच्चाई निश्चित रूप से सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें