फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्ठा प्रशिक्षण संबंधी गतिविधियों को पोर्टल पर करना होगा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
निष्ठा प्रशिक्षण में दीक्षा एप संबंधी होगा अनिवार्य सत्र
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को ब्लॉक स्तर पर होने वाले निष्ठा प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से दीक्षा एप संबंधी सत्र में भी प्रतिभाग करना होगा। प्रशिक्षण से संबंधी गतिविधियों को जिम्मेदार पोर्टल पर दर्ज करेंगे, साथ ही प्रशिक्षण स्थल पर आवश्यक प्रबंध भी करने होंगे।
विज्ञापन

जिले के सभी 12 ब्लॉकों में तैनात शिक्षकों को एकीकृत सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम(निष्ठा) के तहत प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण के दौरान अनिवार्य रूप से एक सत्र दीक्षा एप का भी संचालित किया जाना है। प्रशिक्षण स्थल पर दीक्षा एप मार्गनिर्देशिका संबंधी पोस्टर प्रिंट कराकर अनिवार्य रूप से चस्पा किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारियों को भी ब्लॉकवार होने वाले प्रशिक्षण से संबंधित रिपोर्ट को निष्ठा पोर्टल पर अपलोड कराना होगा तथा उसकी सत्यापित प्रति ईमेल के माध्यम से भेजनी होगी। पोर्टल पर शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम की फोटो व वीडियो को भी अपलोड करना होगा। इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि प्रशिक्षण लेते हुए समूह अथवा अधिक से अधिक लोग प्रदर्शित हों। पोर्टल पर अपलोड की गई समस्त सूचनाओं का उत्तरदायित्व डायट प्राचार्य का होगा। डायट प्राचार्य रवींद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में बीएसए व खंड शिक्षा अधिकारी को भी जानकारी देते हुए उसका अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें