फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिविल में निशा, इलेक्ट्रिकल में दीपक को पहला स्थान

विज्ञापन
राजकीय पालिटेक्निक पुरैना मे द्वितीय दीक्षांत समारोह।  
विज्ञापन
सिंदुरिया। राजकीय पॉलिटेक्निक, पुरैना के परिसर में शनिवार को द्वितीय दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओमप्रकाश जायसवाल ने वर्ष 2022-25 बैच में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्रों को मेडल, ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र, उपाधि, अंकपत्र प्रदान किया। सिविल में निशा, इलेक्ट्रिकल में दीपक और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में आदित्य ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सिविल ब्रांच के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली निशा सिंह ने 78.37, द्वितीय स्थान पर रही पूजा चौधरी ने 78:22 व तृतीय रहे युवराज सिंह ने 77-83 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। इलेक्ट्रिकल ब्रांच में प्रथम दीपक कुमार कुशवाहा ने 81.26, द्वितीय शशि कुमार सिंह ने 80.21 व तृतीय काशी कुमार गोंड ने 78.37 फीसद अंक हासिल किया है।
वहीं मैकेनिकल ब्रांच में प्रथम स्थान पर आदित्य कुमार कुशवाहा ने 76.53, द्वितीय स्थान पर अनुज चौधरी ने 75.57 और तृतीय स्थान पर अभिषेक कुमार चौधरी ने 72.71 प्रतिशत अंक अर्जित करके संस्था के मेधावियों में अपना परचम लहराया।
विज्ञापन

वहीं संस्था के स्तर पर इलेक्ट्रिकल के दीपक कुमार कुशवाहा (81.26) प्रथम, इलेक्ट्रिकल के शशि कुमार सिंह (80.21) को द्वितीय और सिविल ब्रांच की निशा सिंह (78.37) प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम में नोडल प्रधानाचार्य दिनेश कुमार, प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार, संदीप कुमार सिंह, विनय कुमार जायसवाल, दीपेश शर्मा, तरुण कुमार, डॉ. चंदन कुमार गुप्ता, मनीष कुमार, आलोक जैन, आलोक पाण्डेय, अनीश यादव, संजीव कुमार समेत समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें