फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथराई आंखों से जलता घर देखता रहा निरंजन

Tue, 12 Apr 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
फरेंदा क्षेत्र में लगी आग से घर जले। - फोटो : प्रदीप अग्रहरि
विज्ञापन
फरेंदा  छितही बुजुर्ग में लगी आग करीब एक दर्जन परिवारों को बेघर कर गई। आग की लपटें व तेज पछुआ हवाओं के कारण आग को बुझाना काफी कठिन काम हो गया था। निरंजन जब आग बुझा कर थक गया तो व मकान से थोड़ी दूर जाकर धू-धू कर जल रहे मकान को पथराई आंखों से निहारता रहा। मकान के साथ उसकी गाढ़ी कमाई अनाज भी जल रहा था। लोगों के आश्वासन के बाद भी उसे आग बुझने का आस नहीं रह गयी थी।  धुईहर से लगी आग से गांव का जब पक्का मकान आग के हवाले हो गया तो उस दौरान घर के लोगों का अंदर रखे दो गैस सिलिंडर पर ध्यान गया। सब चिल्ला कर सिर्फ सिलिंडर निकालने की बात कर रहा थे। एक युवक ने  दिलेरी का परिचय देते हुए दोनों दो भरे सिलिंडरों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


छितही बुजुर्ग में 12 बजे के लगभग लगी भयंकर आग की सूचना के तीन घंटे के बाद भी फायर ब्रिगेड पुलिस या प्रशासनिक अमला नहीं पहुंचा, जिसको लेकर गांव वालों में गुस्सा है। लोगों ने बताया कि पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें