फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बॉर्डर पर केला लदा नौ ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

टीम ने चार आरोपियों को पकड़ा, तीन नेपाल के निवासी
निचलौल। थाना क्षेत्र अंतर्गत नेपाल के कनमिसवा बॉर्डर के पगडंडी पर कस्टम और पुलिस की संयुक्त टीम मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर ली। इस दौरान टीम ने नेपाल जा रहा नौ ट्रॉली केला बरामद कर लिया। साथ ही मौके से चार लोगों को भी पकड़ लिया। पकड़े गए तीन आरोपी नेपाल और एक भारत का निवासी है।
निचलौल कस्टम अधीक्षक भगवान शाह ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग बड़े पैमाने पर नेपाल के कनमिसवा बॉर्डर के पगडंडी रास्ते से ट्रैक्टर ट्रॉली की मदद से केले की तस्करी कर नेपाल भेजने की फिराक में है। पुलिस को सूचना देते हुए संयुक्त टीम के साथ मौके पर पहुंच पगडंडी रास्ते का घेराबंदी कर लिया गया। कुछ देर बाद देखा गया कि तीन भारतीय ट्रैक्टर ट्रॉली और छह नेपाली ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदा केला अवैध तरीके से भारत से नेपाल की ओर जा रहा था। घेराबंदी कर केला बरामद कर लिया गया और मौके से चार आरोपियों को भी पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों ने टीम के पूछताछ में अपना नाम इन्द्रजीत निवासी बहुआर कला थाना निचलौल, दीनानाथ अहीर निवासी पालिकानंदन वार्ड नंबर एक, सोनू यादव निवासी सुस्ता वार्ड नंबर पांच बनकट्टी, रत्नेश कुर्मी निवासी पालिकानंदन वार्ड नंबर एक जिला नवलपरासी नेपाल बताया। कस्टम अधीक्षक ने आगे बताया कि बरामद केला लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर कस्टम कार्यालय परिसर लाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें