फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में भूस्खलन से नौ लोगांे की मौत

Mon, 06 Aug 2018 01:15 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
नेपाल में भूस्खलन से नौ लोगांे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवलपरासी (नेपाल)। नेपाल में रविवार सुबह हुए भूस्खलन में नौ लोगों की मौत हो गई। कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। सेना के जवान राहत व बचाव कार्य में लगे हुए हैं।  
विज्ञापन


हादसा रविवार सुबह आठ बजे के करीब नेपाल के जाजरकोट भेरी नगरपालिका 3 ठाटी बाजार में हुआ। जिला पुलिस कार्यालय के मुताबिक हादसे में मारे गए लोगों में नरेंद्र परियार (13), नवीन परियार (11), गोविंद परियार (8), दर्शक परियार (10) व नेपाल पत्रकार महासंघ जाजरकोट के सदस्य तीर्थ बहादुर बोहरा की पुत्री नज्मा बोहरा (8) शामिल हैं। चार मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। नेपाली सेना, नेपाल प्रहरी व शसस्त्र प्रहरी बल के जवान राहत व बचाव कार्य में लगे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार भूस्खलन से ओमजड़ शाह, पत्रकार बोहरा व गोपाल सुनार के मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें