फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आग लगने से नौ झोपड़ियां राख

Thu, 11 May 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागापार। सदर क्षेत्र के केवलापुर खुर्द में बुधवार की दोपहर चूल्हे से निकली चिंगारी से जितेंद्र के झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग की लपट को देखकर परिजनों ने शोर मचाया तो मौके पर जुटे ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए और सूचना फायर ब्रिगेड को दी। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, तब तक आसपास की नौ झोपड़ियां राख हो गईं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, केवलापुर खुर्द में जितेंद्र के घर झोपड़ी में चिंगारी से आग लग गई। घर में रखा गेहूं, चावल, बेड, दुकान में रखा सामान जल गए। आग की लपट ने बगल के चेयरमैन, अक्षय, कतवारू, रामचंद्र, सीरी, अखिलेश, योगेंद्र, सर्वजीत व विनोद की झोपड़ी भी चपेट में आ गई। घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोग घर के सामानों को गांव से बाहर रखने लगे। लेखपाल अनुप्रिया पटेल ने मौके पर पहुंचकर आग से हुई क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें