संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के उद्देश्य से शेष मंडलों के अध्यक्षों की कर दी गई घोषणा
भारतीय जनता पार्टी ने जनपद के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की
महाराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से शेष बचे मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की संस्तुति पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों की अंतिम सूची जारी कर दी। सूची में फरेंदा, नौतनवा, सिसवा और महराजगंज में मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि के लिस्ट जारी की गई है।
सूची के अनुसार, फरेंदा विधानसभा के धानी मंडल में नीलेश निषाद को मंडल अध्यक्ष तथा गुलाम चौरसिया को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है। नौतनवा में लक्ष्मीपुर उत्तरी में सतीश चौहान, जयेश्वर चौहान, लक्ष्मीपुर दक्षिणी में दिलीप चौधरी, नरेंद्र प्रताप सिंह, नौतनवा पश्चिमी में अजय चौधरी, गजाधर दुबे, नौतनवा नगर में हरिशंकर जायसवाल, बृजेंद्र श्रीवास्तव नियुक्त किया गया है। वहीं सिसवा मंडल का अध्यक्ष दीपक चौधरी बनाया गया है।
घोषणा के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने नव नियुक्त अध्यक्षों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि नए मंडल अध्यक्षों के चयन से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नव नियुक्त अध्यक्ष पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाएंगे। चौधरी ने कहा कि यह चयन पार्टी की लोकप्रियता और जनसेवा के लक्ष्य को नई ऊंचाई देगा।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि मंडल अध्यक्ष संगठन की रीढ़ की हड्डी होते हैं। उनके माध्यम से ही पार्टी की नीतियां अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी नव नियुक्त अध्यक्ष पूर्ण समर्पण, निष्ठा और मेहनत के साथ कार्य करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
रणधीर को मंडल अध्यक्ष व दीपक को जिला प्रतिनिधि बनाए जाने पर हर्ष
सिसवा बाजार। सिसवा के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रणधीर सिंह को भाजपा सिसवा मंडल का अध्यक्ष व दीपक चौधरी को जिला प्रतिनिधि बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। भारतीय जानता पार्टी के मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधियों का चुनाव पिछले वर्ष हुआ था, जिसमें करीब एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समक्ष दावेदारी प्रस्तुत की थी। एक लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पदाधिकारियों का घोषणा करते रणधीर सिंह को मंडल अध्यक्ष व दीपक चोधरी को जिला प्रतिनिधि घोषित किया। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल, गिरजेश जायसवाल, दीनानाथ सिंह, सुरेंद्र मल्ल, धीरेंद्र प्रताप सिंह समेत तमाम अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।