फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj Mahotsav: पारंपरिक लोकगीत और गजलों से सजी महराजगंज की शाम, पंकज उधास ने सुनाई गजलें

Tue, 04 Oct 2022 02:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

जिएं तो जिएं कैसे, बिन आपके, लगता नहीं दिल कहीं, बिन आपके और चांदी जैसा रंग है तेरा, सोने जैसे बाल, एक तू ही धनवान है गोरी, बाकी सब कंगाल, सुनाकर लोगों की खूब वाहवाही लूटी। चिट्ठी आई है, आई है चिट्ठी आई है... के जरिये उन्होंने श्रोताओं को भावुक कर दिया।
विज्ञापन
महराजगंज महोत्सव में गजल पेश करते पंकज उधास। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 निकलो ना बेनकाब, जमाना खराब है, और उस पर ये सबाब, जमाना खराब है, के साथ ही सब को मालूम है कि मैं शराबी नहीं, फिर भी कोई पिलाए तो मैं क्या करूं, जैसी अपनी गजलों की प्रस्तुति से प्रख्यात गजल गायक पंकज उधास ने महराजगंज महोत्सव की अंतिम रात को यादगार बना दिया। उनकी गजल सुनकर श्रोता झूम उठे।
विज्ञापन


उन्होंने इसके बाद सिर्फ इक बार नजरों से नजरें मिलीं, और कसम टूट जाए तो मैं क्या करूं... जिएं तो जिएं कैसे, बिन आपके, लगता नहीं दिल कहीं, बिन आपके और चांदी जैसा रंग है तेरा, सोने जैसे बाल, एक तू ही धनवान है गोरी, बाकी सब कंगाल, सुनाकर लोगों की खूब वाहवाही लूटी। चिट्ठी आई है, आई है चिट्ठी आई है... के जरिये उन्होंने श्रोताओं को भावुक कर दिया।

इससे पूर्व गायक पंकज उधास, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व विधायकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन एकता शर्मा ने किया। इस दौरान विधायक जयमंगल कन्नौजिया व ऋषि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज वर्मा, उप जिलाधिकारी मोहम्मद जसीम, अपर एसडीएम मदन मोहन वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, बीएसए आशीष सिंह, सहायक निबंधक सहकारिता सवींद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन


जय विजय सचान ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया
दिल्ली से आए जय विजय सचान ने कामेडी के माध्यम से महोत्सव की रात को खास बना दिया। उनकी प्रस्तुति सुनकर दर्शक मुस्कुुुराते व हंसते रहे। उन्होंने धर्मेंद्र, अमरीश पुरी, अमिताभ बच्चन, परेश रावल, नाना पाटेकर, अजय देवगन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, गुलशन ग्रोवर, राजपाल यादव, कूलभूषण खरबंदा, शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य लोगों की आवाज की नकल कर सभी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। शिक्षक अविनाश मिश्रा ने भी कामेडी से लोगों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें