फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विधिक दलीलों में सानिया फारूख की टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थी। 
विज्ञापन
निचलौल। मनु लॉ कॉलेज में शुक्रवार को दो दिवसीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल में सानिया फारूख की टीम ने प्रभावी विधिक दलीलें पेश कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। निहारिका निषाद की टीम उपविजेता रही। उत्कृष्ट तर्क और प्रस्तुति के लिए निहारिका को बेस्ट मूटर चुना गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में छह टीमों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सुनील कुमार नागर, गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि संकाय के प्रो. जितेंद्र मिश्रा और लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ आशुतोष पांडेय शामिल रहे।

इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में पॉक्सो अधिनियम पर जागरूकता शिविर भी लगाया गया। विद्यार्थियों को बच्चों की सुरक्षा और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। निदेशक डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि प्राचार्य डॉ. अखिलेश्वर राय ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन उपप्राचार्य डॉ. रुद्रेश कुमार, अरुणा मिश्रा और सृष्टि बरनवाल के निर्देशन में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें