फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मायावती को बनाएं सीएम’

Tue, 29 Mar 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय का स्वागत किया गया। - फोटो : विनोद गुप्ता
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी ने मंगलवार को अंबेडकर पार्क में ‘सामाजिक भाईचारा बनाओ कार्यकर्ता सम्मेलन’ का आयोजन किया। जिसमें मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने की अपील कार्यकर्ताओं से की।
विज्ञापन


सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर ने कहा कि मायावती के मुख्यमंत्री बनने से सर्व समाज के सम्मान में वृद्धि होगी। महंगाई और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा जिससे प्रदेश का विकास होगा। विधान परिषद के पूर्व सभापति व पनियरा से प्रत्याशी गणेश शंकर पांडेय ने कहा कि जब मायावती मुख्यमंत्री थीं तो जनपद के विकास के लिए सबसे ज्यादा बजट दिया। सदर से बसपा प्रत्याशी निर्मेश मंगल ने कहा कि बसपा सरकार बनी तो चौमुखी विकास होगा। लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रामललित राजभर ने की तथा संचालन जिला सचिव तवारक हुसैन ने किया। जोन कोआर्डिनेटर रामसूरत चौधरी, सुधीर कुमार भारती, जिलाध्यक्ष नारद राव, श्रवण निराला, लालजी भारती, ओंकार शास्त्री, नौतनवा प्रभारी एजाज खान, सिसवा प्रभारी अंकित सिंह, नन्दू प्रसाद, मिठाई लाल बौद्ध, मिठाई लाल राजभर ने भी संबोधित किया। अंत में सक्सेना चौक पर स्थापित सिब्बन लाल सक्सेना की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
विज्ञापन


माल्यार्पण कार्यक्र में दौरान नगर अध्यक्ष श्रवण निगम व गुडुड् खान भी मौजूद थे। सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष रामराज चौरसिया, मनोज पासवान, गामा प्रसाद, जय प्रकाश गौतम, सुरेन्द्र सिंह सैंथवार, अनिल कुमार गौतम, नन्दलाल गौतम, सुबाष भारती, जितेन्द्र गौतम,सदानन्द भारती, वीरेन्द्र, नागेन्द्र के अलाव तमाम लोगों ने बसपा का सदस्यता ग्रहण किए। लोगों ने बसपा की बड़ाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें