सिसवा बाजार। प्रदेश भाजपा नेतृत्व के निर्देश पर सिसवा मंडल की नवगठित कार्यसमिति की शुक्रवार को घोषणा की गई। इसमें 3 महिलाओं सहित 16 पदाधिकारी मनोनीत किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, कार्यसमिति में रणधीर सिंह को मंडल अध्यक्ष व मनोज जायसवाल, प्रमोद जायसवाल पिंटू, हरिकिशुन कुशवाहा, सुनील पाठक, राजेश वैश्य, वैष्णो सोनी को मंडल उपाध्यक्ष, राजू सिंह, राम मिलन गुप्ता को मंडल महामंत्री घोषित किया गया है। इसी क्रम में विनीता खरवार, नर्वदा खरवार, रवि जायसवाल, मनोज कनौजिया पिंटू गुप्ता, अशोक चौहान को मंडल मंत्री सहित शशिकला सिंह को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पदाधिकारियों मनोनयन पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडेय, अजय श्रीवास्तव, संतोष सिंह, रामनरायन जायसवाल, नागेंद्र मल्ल, श्रीराम शाही समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।