निचलौल शहर के हरेडीह वार्ड निवासी मकसूद लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं। पत्नी रेशमा बानो गृहणी हैं। अब्दुल अहद तीन बहनों नूरी, गुलसफा, दरक्षा और भाई अनस से छोटा था। परिवार में सभी लोग उससे बहुत प्यार करते थे। अब्दुल महराजगंज स्थित एक कॉलेज से पॉलिटेक्निक कर रहा था। उसका सपना था कि वह पढ़ लिखकर इंजीनियर बने, लेकिन खुदा को शायद यह मंजूर नहीं था।
बाइक का शौकीन था आशीष
निचलौल शहर के कोर्ट वार्ड निवासी आशीष मद्देशिया दो भाइयों में छोटा था। पिता की मौत के बाद आशीष बड़े भाई विपिन के साथ कास्मेटिक की दुकान चलाने में मदद करता था। आशीष बाइक चलाने का शौकीन था।
इकलौती संतान था शिवांश
कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के गड़ौरा निवासी शिवांश घर की इकलौती संतान था। पिता कमलेश मिश्रा किसान हैं और मां पूनम मिश्रा गृहणी। शिवांश महराजगंज शहर के डिवाइन पब्लिक स्कूल में कक्षा ग्यारहवीं का छात्र था। सड़क हादसे में उसकी मौत से मां-बाप बदहवास हो गए हैं। कुछ बोल नहीं पा रहे। चार दिन पहले छुट्टी होने पर शिवांश घर आया था।
सोशल मीडिया पर छाया शोक संदेश
चार युवकों की एक साथ सड़क हादसे में मौत की खबर से पूरा जिला सदमे में है। सोशल मीडिया पर लोग पूरे दिन उनकी मौत पोर शोक संदेश पोस्ट करते रहे।