फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रेल यात्रा में सहूलियत के लिए नए नियम प्रभावी

Fri, 04 Jul 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रेलवे ने यात्रा सुगम बनाने के लिए नए नियमों को मंगलवार प्रभावी कर दिया। इसके तहत अब तत्काल ऑनलाइन टिकट के लिए आवेदक का आधार आईआरसीटी से लिंक होना जरूरी हो गया है। वहीं ट्रेन की तय सीट से सिर्फ 25 फीसदी ही वेटिंग टिकट जारी होंगे। पहले वेटिंग के लिए कोई संख्या बाध्यता नहीं थी। रेलवे ने अब ट्रेन के रवाना होने से पहले रिजर्वेशन चार्ट तैयार करना शुरू कर दिया है। पहले यह समय सीमा चार घंटे थी। इस व्यवस्था से आठ घंटे कर दिया गया है। इससे वेटिंग टिकट यात्री पहले ही जान सकेंगे कि उनका टिकट कन्फर्म हुआ अथवा नहीं। अगर कन्फर्म नहीं हुआ तो टिकट कैंसिल कराकर अन्य विकल्प चुन सकेंगे। पहले सीमित समय होने के कारण टिकट वापसी या अन्य विकल्प के लिए समय नहीं मिलता था और यात्रा करना मजबूरी थी। साथ ही ट्रेन के तय रिजर्वेशन सीट से सिर्फ 25 फीसदी ही वेटिंग टिकट जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें