फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एनईआर के अपर महाप्रबंधक ने कमियों ने दूर करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल शनिवार को निरीक्षण यान से सुबह करीब साढ़े 11 बजे नौतनवा रेलवे स्टेशन का रूटीन निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने स्टेशन परिसर में मौजूद विभागीय कक्षों, प्लेटफार्म एवं परिसर आदि का मुआयना करते हुए जिम्मेदारों को यात्री सुविधाएं सुगम बनाए रखने और कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


अपर महाप्रबंधक ने कहा कि नौतनवा रेलवे स्टेशन पर पहुंच यात्री संबंधित सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है। लाइन सुरक्षा, ऑपरेटिंग सुरक्षा, स्टेशन अधीक्षक कक्ष, वाणिज्य अधीक्षक कक्ष, ओवर ब्रिज, मालगोदाम, रेल ट्रैक, विश्रामालय आदि कक्षों का मुआयना किया गया। मातहतों को अभिलेख हमेशा अपडेट रखने और सामने आई छिटपुट कमियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस दौरान एडीआरएम भुनेश सिंह, डीएन दीपक कुमार, सीनियर डीसीएम अर्जित सिंह, सीनियर डीएन प्रथम दीपक कुमार, यातायात निरीक्षक उमाकांत सिंह, प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ कन्हैया सिंह, स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम, वाणिज्य अधीक्षक अनिल सिंह आदि रेलकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें